MP Elections: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। सभी जिलों में प्रत्याशी नामांकन को पहुंचे हैं। इस बीच भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के लिए बड़ा झटका लगा है।
यहां कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील के चाचा आमिर अकील ने निर्दलीय नामांकन भर बगावत कर दी है। आमिर अकील ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन जमा किया। यहां कांग्रेस ने विधायक आरिफ अकील के स्थान पर उनके बेटे आतिफ अकील को चुनावी मैदान में उतारा है।
पूर्व पार्षद रह चुके आमिर अकील भी विधायक आरिफ अकील की विरासत पर दावा कर रहे थे लेकिन कांग्रेस द्वारा आरिफ अकील के बेटे आतिफ को तवज्जो दिए जाने के बाद से ही आमिर ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्हें मनाने के तमाम प्रयास भी किये गए थे।
भाजपा ने इस सीट पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। आलोक शर्मा साल 2008 के चुनाव में इस सीट पर आमिर अकील से शिकस्त खा चुके हैं लेकिन इस बार कांग्रेस उम्मीदवार के घर में ही फूट का लाभ आलोक शर्मा को मिलता दिख रहा है।