मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर है। ग्वालियर में कांटे के मुकाबले में फंसे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबियत अचानक बिगड़ गई है। तेज़ बुखार और लौ ब्लड प्रेशर के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
बताय जा रहा है कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 102 डिग्री बुखार से पीड़ित हैं। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम ने उनका परीक्षण किया है। डॉक्टरों के मुताबिक़ बुखार के चलते उन्हें कमजोरी भी आ गई हैं।
डॉक्टरों की टीम ने मंत्री तोमर की डेंगू जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल भी लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इलाज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात से ही उन्हें सर्दी के साथ बुखार की शिकायत थी।
ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा-15 से भाजपा के प्रत्याशी हैं। मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ने से उनका प्रचार भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि एमपी में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।