भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में  मोहन यादव को प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही एमपी में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस भी खत्म हो गया।
अब जबकि शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की कमान नहीं संभाल रहे हैं तो यह भी सवाल उठ रहे हैं कि लाड़ली बहनों के मामा का क्या होगा?

इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर शिवराज का उनकी लाड़ली बहना के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 'लाडली बहना शिवराज सिंह चौहान को पकड़कर रोने लगी', बोली- ''भैया मध्य प्रदेश ने आपको वोट दिया था, हम आपको नहीं छोड़ेंगे...''

वीडियो में लाड़ली बहनों के साथ-साथ शिवराज भी काफी भावुक नज़र आ रहे हैं। उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही है। वहीं लाड़ली बहनें भी अपने भैया की विदाई पर गमगीन नज़र आ रही हैं।

इससे पहले विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव को इस पद के लिए नामित किया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवराज को दिल्ली बुलाया जा सकता है और केंद्र सरकार में मंत्री पद भी मिल सकता है।