देवभूमि उत्तराखंड में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही चारों धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। अब चारों धाम पर बर्फ की चादर में लिपटना शुरू हो गए हैं। बाबा केदारनाथ धाम की ऐसी ही एक मनभावन तस्वीर मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमान ने शेयर की है।
तस्वीर में बाबा केदारधाम का एरियल व्यू नजर आ रहा है। साथ ही बाबा केदारनाथ के मंदिर के साथ ही आसपास का पूरा इलाका बर्फ की चादर में लिपटा दिखाई दे रहा है।
बता दें कि इस साल बाबा केदारनाथ के कपाट 27 अक्टूबर को बंद किए गए थे। वहीं विश्व बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद किये गए थे। कपाट बंद होने के साथ ही चार धाम यात्रा का समापन भी हो गया था।