मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नशे की गिरफ्त में आती दिख रही है। राजधानी के रात चुना भट्टी थाना क्षेत्र में संचालित बॉटम क्लब पर पुलिस की कार्रवाई में करीब100 युवक-युवतियों को नशे की हालत में पकड़ा गया है।
बागसेवनिया थाना प्रभारी और मिसरोद एसीपी ने देर रात अवैध रूप से चल रहे क्लब पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस को यहाँ करीब 100 युवक युवतियां नशे की हालत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि क्लब में देर रात तक बर्थ डे पार्टी चल रही थी। जिसमें ये युवक युवतियां शामिल होने आये थे।
यह भी बताया जा रहा हुई कि पुलिस छापेमारी के बाद एक युवती की बागसेवनिया थाना प्रभारी से तीखी बहस भी हुई। पार्टी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस अब इस माले में आगे कार्रवाई कर रही है।