मप्र में आज नये मुख्यमंत्री की शपथ के साथ ही अब नया मंत्रिमंडल भी जल्द आकार लेगा। इसके लिये गृह विभाग ने 20 वाहन भी तैयार कर रखे हैं। ये सभी इनोवा क्रिस्टा वाहन हैं। जबकि 14 और यही गायां खरीदने का प्रस्ताव भी तेजी से चल रहा है। यदि नए वाहनों की खरीदी नहीं हो पाती है तो 20 के अतिरिक्त मंत्रियों को फिलहाल एक से आठ साल के पुराने वाहनों में ही सफर करना पड़ेगा। कुछ तैयार वाहनों को आज शपथ समारोह स्थल के लिये भी तैयार रखा गया, ताकि यदि मंत्री शपथ लें तो यहां से उन्हें इन वाहनों में लाया जा सके।
बताया जाता है कि गृह विभाग ने 20 गाड़यां पिछले वर्ष ही खरीदी थीं। सबसे पहले यही वाहन मंत्रियों को दिए जाएंगे। स्टेट गैराज के अधिकारियों का कहना है कि मंत्रियों को वाहन उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी है। अभी यह तय नहीं है कि शुरुआत में कितने मंत्री बनेंगे, लेकिन पुरानी और नई सभी गाड़यों को अच्छी तरह से दुरुस्त कराया गया है, जहां पर मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा, वहीं पर सरकारी वाहन उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्रियों का वाहन एक लाख 10 हजार किमी चलने के बाद बदलने का नियम है।
वर्ष 2023 के पहले वाले खरीदे गए वाहनों में एक सफारी और बाकी इनोवा क्रिस्टा हैं। बताया जाता है कि एक लाख किमी से अधिक चल जाने के बाद भी इन वाहनों की स्थिति अच्छी है, पर मंत्री नए वाहनों की मांग करते रहे हैं। पिछली सरकार में कुछ मंत्रियों ने इसके लिए नोटशीट भी लिखी थी।