मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। विधानसभा चुनाव के लिए 3832 उम्मीदवारों ने 4359 फॉर्म जमा किए। साथ ही नाम वापस लेने की आखिरी तारीख  2 नवंबर तय की गई है। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही प्रदेश में दोनों दलों का फोकस चुनाव प्रचार पर टिक गया है।

प्रदेश में सभी पार्टियों के दिग्गज चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। साथ ही प्रदेश में कई बड़े राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के दौरे भी लगातार जारी हैं।
चुनाव प्रचार के इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार 31 अक्टूबर को प्रदेश की 7 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम विधानसभा जावद, गरोठ, जावरा,महिदपुर, सुसनेर,  सांवेर और देपालपुर की जनसभा को करेंगे संबोधित।

सीएम शिवराज सिंह चौहान  दोपहर 12:15 बजे, झांतला (वि.स. जावद ) जिला नीमच, 1:20 बजे गरोठ (वि.स. गरोठ ) जिला मंदसौर, दोपहर 2:25 जावरा (वि.स. जावरा) जिला रतलाम, 3:20 पर झारडा (वि.स. महिदपुर ) जिला उज्जैन, 4:15 नलखेड़ा (वि.स. सुसनेर ) जिला आगर, 5:20 पर, ग्राम निपानिया (वि.स. सांवेर) जिला इंदौर, शाम 6:45 बजे - जनसभा, गौतमपुरा (वि.स. देपालपुर ) जिला इंदौर में जनसभाएं करेंगे।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। इसी सिलसिले में बसपा प्रमुख मायावती मध्य प्रदेश चुनाव में पांच जिलों में 10 जनसभाएं करेंगी। 6 नवंबर को निवाड़ी और अशोकनगर, 7 नवंबर को छतरपुर, सागर और दमोह और 8 नवंबर को सतना और रीवा में जनसभा होगी जनसभा और 10 नवंबर को दतिया और सेवड़ा और 14 नवंबर को भिंड और मुरैना में जनसभा करेंगी।

कांग्रेस पार्टी भी प्रदेश में अपना दम-खम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और जमकर प्रचार कर रही है। एमपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एमपी में चुनाव प्रचार करने का बीड़ा उठाया है। इसी के चलते प्रियंका प्रदेश में कई सभाएं कर चुकी है और एक बार फिर से एमपी के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे 8 नवंबर को इंदौर और 9 नवंबर को रीवा में जनसभा को संबोधित करेंगी।