भोपाल। राजधानी के नवीन वन भवन में वानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्योंं के लिए 50 वनकर्मियों को कमेन्डेशन डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कमेन्डेशन डिस्क से गत वर्ष सम्मानित दो वनकर्मियों को इस वर्ष प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये हैं।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में क्षेत्रीय अमले का विशेष योगदान रहता है। उन्होंने सम्मानित वनकर्मियों बधाई दी। एपीसीसीएफ प्रशासन-2 कमलिका मोहता ने स्वागत उद्बोधन में कमेन्डेशन डिस्क योजना की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इस वर्ष राज्यस्तरीय छानबीन समिति द्वारा प्रदेश के सभी वन वृत्तों से प्राप्त कुल 90 प्रस्तावों में से 50 वनकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें सात वनक्षेत्रपाल, चार उप वनक्षेत्रपाल, 13 वनपाल एवं 28 वनरक्षक सम्मिलित है।