मुख्यमंत्री मोहन यादव के पदभार ग्रहण करने के बाद से शुरू प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। शुक्रवार को राज्य शासन ने 7 और IAS अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को अब इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का कलेक्टर बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा को कौशलेंद्र विक्रम सिंह के स्थान पर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है।
रीवा में समीक्षा बैठक से पूर्व ही गोपाल चंद्र डांड को आयुक्त बनाया गया है। वहीं रीवा संभाग के आयुक्त अनिल सुचारी को सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है। संजय गुप्ता को सचिव पद से अब श्रम आयुक्त बनाया गया है।