राजधानी भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 'राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव' इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित होगा। इससे पहले राज्यस्तरीय बालरंग प्रतियोगिता भी मंगलवार (19 दिसंबर) को आयोजित हो रही है। इस बार आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आयोजित 'राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव' में देशभर के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 8 हजार छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
लोक शिक्षण संचालक डीएस कुशवाह ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास एवं उन्हें भारत की सांस्कृतिक विरासत से परिचय कराने के उददेश्य से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार इस वर्ष बालरंग महोत्सव की थीम "आत्मनिर्भर भारत" होगी, जिसमें प्रदेश के छात्र-छात्राएं अपने जिले की संस्कृति, वेशभूषा, नृत्य एवं खानपान आदि को विभिन्न मंचों पर प्रदर्शित करेंगे।
वहीं विभिन्न राज्यों से सहभागिता करने आ रहे लगभग 430 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं अपने राज्य के लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। राष्ट्रीय बालरंग में उत्कृष्ट लोकनृत्य के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त नृतक दलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, आसाम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर एवं नागर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, पांडिचेरी, पंजाब, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू एवं कश्मीर एवं राजस्थान से आयोजन में सम्मिलित होने की सहमति प्राप्त हो गई है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में समर्थ भारत के 25 स्टॉल लगाए जाएंगे जिनमें 'अनुगूंज 2023' के तहत विभिन्न कार्यशालाओं में छात्रों द्वारा की गई गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
क्रिएटिव क्राफ्ट में छात्रों द्वारा बनाई गई कला और शिल्प के 18 स्टॉल होंगे। 22 राज्यों के विद्यार्थी अपने-अपने राज्य के सांस्कृतिक एवं लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। भारत के राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए 22 टेबलें भी बनाई जाएंगी। इसके अलावा फूड जोन में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
राज्य स्तर की प्रतियोगिता में 09 संभाग के लगभग 1200 विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। इस आयोजन में निम्नानुसार गतिविधियां की जावेगी। जिनमें 22 राज्यों के लगभग 430 प्रतिभागियों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति। भारत के सांस्कृतिक विरासत को लेकर लघु भारत प्रदर्शनी (22 राज्यों की झांकी )। समर्थ भारत ( 25 स्टाल जिसमें इस बार "अनूगुंज 2023" के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वर्कशाप में की गई गतिविधियों की प्रदर्शनी को भी सम्मिलित किया गया है। आत्मनिर्भर भारत की थीम पर इस वर्ष समर्थ भारत प्रदर्शनी लगाई गई है