प्रदेश में वन माफियाओं के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। देवास जिले में स्थित खिवनी वन्यप्राणी अभ्यारण में अवैध प्रवेश कर, वन्यप्राणियों के रहवास को क्षति पहुंचाकर विनिर्दिष्ट वनोपज खैर की कटाई कर, उसका अवैध परिवहन व व्यापार के संबंध में वन अपराध प्रकरण दिनांक 21 जनवरी 2020 दर्ज कर विवेचना टाइगर स्ट्राइक फोर्स इंदौर के द्वारा की जा रही है।
इसमें एक अंतर्राज्यीय गिरोह के लिप्त होने के साक्ष्य मिले हैं, जिनका नेटवर्क मध्यप्रदेश के अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड व दिल्ली में फैला हुआ है। इस प्रकरण में विगत दो वर्ष से बेल जंप ईनामी आरोपी मो. इकबाल पिता दीन मोहम्मद निवासी नूह, हरियाणा को स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की इंदौर इकाई द्वारा राजसमंद (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया।