भोपाल: राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी निजी एवं सरकारी कालेजों के प्राचार्यों को सूचना भेजी है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं पीजी तृतीय सेमेस्टर में ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवम्बर से बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2023 कर दी गई है।
वहीं उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र भेजकर बताया है कि शैद्वाणिक सत्र 2023-24 मेंयूजी एवं पीजी कक्षाओं के लिये प्रवेश हेतु प्राप्त नामांकन शुल्क की राशि एमपी आनलाईन के माध्यम से संबंधित विश्वविद्यालयों को हस्तांतरित कर दी गई है। इसलिये विवि, कालेजों एवं विद्यार्थियों से यह नामांकन राशि की मांग न करें और ऐसे आदेश जारी किये हैं तो ये आदेश निरस्त किये जायें।