मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्व विद्यालय ने अब तक प्रथम वर्ष में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। ऐसे में यदि विवि जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं करता है, तो शून्य ईयर की स्थिति बन सकती है।
हालांकि विवि ने यूजी सेकंड ईयर और थर्ड ईयर में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे छात्र जिन्होंने फर्स्ट ईयर की परीक्षा दी थी वे सफल होने पर सेकंड ईयर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसी तरह जो छात्र सेकंड ईयर में पास हो गए हैं, वे थर्ड ईयर के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-24 के लिए डिप्लोमा और सर्टीफिकेट कोर्सेस में एडमिशन के लिए भी लिंक ओपन कर रखी है।