मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीते विधायकों को लेकर ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) रिपोर्ट ने दिलचस्प खुलासे किये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रदेश के नवनिर्वाचित MLA में 90% करोड़पति हैं और 90 विधायकों पर आपराधिक केस चल रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक़ प्रदेश में चुनकर आये 230 विधायकों में से 205 विधायक करोड़पति हैं। इनमे से 100 विधायक तो ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 5 करोड़ से भी ज्यादा है। इनमें दोनों ही दलों के विधायक शामिल हैं।

चुने गए 230 में से 90 विधायकों पर आपराधिक केस दर्ज़ हैं।  एक विधायक पर हत्या और पांच पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। इनमे विक्रम सिंह, इंदर सिंह परमार, यादवेंद्र सिंह भी शामिल हैं।अत्याचार रेप और अन्य अपराध से संबंधित मामले खुद पर घोषित करने वाले विधायकों की संख्या तीन है। 

सबसे कम उम्र विधायको में प्रियंका चचौडा 32 साल , शरद कॉल 32 साल, आतिफ अकील 33 साल, कमलेश्वर सैलाना 33 साल, मंजू राजेंद्र 34 साल , प्रतिमा बागड़ी 35 साल , राम सिया भारती 33, हेमंत कटारे 37 साल, दिव्यराज सिंह 37 शामिल हैं।

वहीं सबसे उम्रदराज विधायक नागेंद्र सिंह गुण और नागेंद्र सिंह नागौद 80 और 81 साल के हैं। उम्रदराज विधायकों में कमलनाथ 76 साल, जयंत मलैया 76 साल, भंवर सिंह शेखावत 74 साल, बिसाहू लाल 73 साल, पन्नालाल शाक्य 73 साल आदि शामिल हैं।