भोपाल: राज्य सरकार रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी सिक्युरिटीज का विक्रय कर 2 हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज बाजार से उठाया है। इस कर्ज का भुगतान 14 साल बाद किया जायेगा तथा इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। 

वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार 19 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज ले चुकी है तथा नया कर्ज 2 हजार करोड़ रुपयों को मिलाकर यह राशि 21 हजार करोड़ रुपये हो जायेगी। राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है।