मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री का फैसला आज हो जाएगा। दोपहर 3.50 बजे भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी।
विधायक दल की बैठक के लिए नियुक्त तीन ऑब्जर्वर सोमवार सुबह भोपाल पहुंच गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इधर बैठक से पहले प्रह्लाद पटेल के बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
प्रह्लाद पटेल का नाम मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में हैं। उनके बंगले की सुरक्षा बढ़ाये जाने के बाद सियासी अटकलों का दौर चल पड़ा है। वहीं विधायक दल की बैठक से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकत की है। सिंधिया को भी CM पद की रेस में बताया जा रहा है।
इधर तीनो ऑब्जर्वर को लेने एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बैठक से पहले बड़ा बयान दिया है। वीडी शर्मा ने कहा है कि ''विधानसभा चुनाव सेमीफाइनल पोल था, जिसमें दिखाया गया कि 2024 में पीएम मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। पर्यवेक्षक आ रहे हैं और हम राज्य के लिए सीएम चुनेंगे।