भाजपा ने ग्वालियर चंबल अंचल में 2018 के नतीजों को बदलने पूरी ताकत झोंक रखी है। पूरे अंचल में भाजपा के दिग्गज नेताओं के चुनावी कार्यक्रम चल रहे हैं। इस सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर ग्वालियर पहुंचे हैं। वे यहाँ तीन जिलों में चार जनसभाएं लेंगे।
अमितशाह शनिवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी अगवानी की। शाह आज ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर जिले में 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और 2 रोड शो भी करेंगे।
अमित शाह दोपहर 12 बजे ग्वालियर पहुंचें और इसके बाद दोपहर 12.40 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। दोपहर 1.35 बजे वे करैरा विधानसभा के सिरसौद में, दोपहर 1.45 बजे मानपुरा, दोपहर 2 बजे भौंती में रथसभाएं, दोपहर 2.15 बजे पगारा में स्वागत, दोपहर 2.30 बजे ढाला में स्वागत, दोपहर 2.40 बजे बदरवास में रथसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा ने ग्वालियर चंबल अंचल में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है क्योंकि 2018 में इस अंचल में मिली करारी हार की वजह से ही भाजपा को अपनी पंद्रह साल पुरानी मजबूत सरकार गंवाना पड़ी थी और कांग्रेस की कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बन गयी थी। अंचल की 34 सीटों में से कांग्रेस ने भाजपा को 26 सीटों पर शिकस्त दी थी।