भोपाल: राज्य के विधि विभाग ने मंगलवार को पिछले साल गंभीर बीमारियों आदि से दिवंगत हुये प्रदेश के 180 अधिवक्ताओं के परिजनों को 1 करोड़ 80 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। प्रत्येक दिवंगत अधिवक्ता हेतु परिजनों को 1 लाख रुपये दिये जायेंगे। यह सहायता मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम 2012 के तहत प्रदान की गई है तथा सहायता राशि का भुगतान ई-पेमेंट के माध्यम से दिया जायेगा।