राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर भेल जनसेवा समिति द्वारा 27 नवम्बर से भोजपाल महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। 12 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मेले में करीब 400 दुकानें होंगी। भव्य स्वागत द्वार, सांस्कृतिक मंच, ट्रेडिशनल सेल्फी जोन के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के झूले बच्चों और बड़ों के लिए रोमांचक होंगे।
मेला समिति के संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम है। विगत 8 वर्षों से सफल आयोजन के बाद यह नौंवा वर्ष है।
अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि 27 नवम्बर से 7 जनवरी तक 45 दिन चलने वाले मेले में भोपाल सहित आसपास क्षेत्रों के लाखों लोग आएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि इस बार मेले में बच्चों के आकर्षण के लिए कई नई चीजें होंगी, जिससे उनका मनोरंजन कराने के साथ जानकारी भी मिल सके। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश में पहली बार किसी मेले में 90 बाय 200 फीट का कांच का मछली घर टनल लगने वाला है।, जिसमें सैकड़ों प्रकार की मछलियां देखने को मिलेंगी। टनल के अंदर जाकर बच्चे बड़े मछलियोंको नजदीक से देख सकेंगे और उनके बारे में जान सकेंगे। उन्हें कांच के बाहर से स्पर्श भी कर सकेंगे। भोपाल में मछली घर था, जिसे प्रशासनिक फैसले के बाद तोड़ दिया गया। मेला लगाने का उद्देश्य सबका मनोरंजन कराने के साथ युवाओं को रोजगार और मंच उपलब्ध कराना है।
400 दुकानों के स्टॉल होंगे
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया मेले में 400 दुकानें लगेंगी। इसमें प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हेन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल, विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खुर्जा क्राकरी, कपड़े सहित अन्य सामग्री होगी।
विभिन्न प्रदेशों के झूले होंगे मुख्य आकर्षण
मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों एवं बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले होंगे। मेले में देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस, एरोप्लेन मिनी ट्रेन, पिग्गी ट्रेन, कटर पिलर, फ्रीज व्हील, बड़ी नाव, ड्रेगन, टोरा-टोरा, चाँद-तारा, बाउंसी, चाईना बाउंसी, वॉटर वोट, जम्पिंग, चकरी आकर्षक झूला स्विंग ईट, मौत का कुंआ, स्टाइकिंग कार, घोस्ट हाउस और रंग-विरंगे कई झूले जो बच्चों क मन लुभाने से नहीं रोक पाएंगे। स्पीड की दुनिया में सबसे तेज भागता झूला ट्वीस्टर व्हील सहित कई प्रकार झूले मेले में आकर्षक का केंद्र रहेंगे।