मध्यप्रदेश में बुधवार 13 दिसंबर को नवनिर्वाचित सीएम और डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण समारोह है। इसी बीच ये खबर सामने आ रही है कि नवनियुक्त डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक नवनियुक्त डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला समर्थकों की धक्का-मुक्की में घायल हुए हैं। बताया जा रहा है, कि वह सुबह अपने घर पर ही अति उत्साही समर्थकों के माला पहनाने के दौरान घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री को कंधे में मामूली इंजरी हुई है। उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टर से प्राथमिक उपचार लिया है। इसके बाद वे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए मोती लाल नेहरू स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में केवल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दोनों उप मुख्यमंत्री ही शपथ लेंगे। बाकी केबिनेट का गठन बाद में किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं बीजेपी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद रहेंगे।