प्रदेश के व्यापारी, युवा और किसानों को लंबे समय से राजस्थान से सीधी रेल कनेक्टिविटी की जरुरत थी जो जल्द ही पूरी होने वाली है। असल में भोपाल से राजस्थान के रामगंज मंडी के बीच रेल लाइन का काम चल रहा है जो ज्यादातर हिस्सों में पूरा हो गया है।
भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्टेशन वाले रेलखंड में पूर्ण हो चुके काम के बाद इसी महीने के अंत में नई पटरियों को पुरानी पटरी से जोड़ने का काम होना है। जिसके लिए कई ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा और कुछ का मार्ग बदला जाएगा। रेलवे ने यात्रियों को इसकी जानकारी दी है।
ये ट्रेनें की जाएंगी निरस्त
रेल्वे ने यात्री ट्रेन जोडी को प्रारंभिक स्टेशनों से ही निरस्त किया हैं। इनमें 9343 इंदौर- सिवनी पंचवेली एक्सप्रेस, अंबेडकर नगर-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल- डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, भोपाल - दाहोद एक्सप्रेस, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस, अंबेडकर नगर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस, हैदराबादङ्कजयपुर एक्सप्रेस, हैदराबाद- हिसार एक्सप्रेस, वाराणसी- गांधीनगर एक्सप्रेस, गांधीनगर-वाराणसी एक्सप्रेस, वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस, वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस, इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस, 20973 फिरोजपुर छावनी- मण्डपम एक्सप्रेस, नागपुर-जयपुर एक्सप्रेस, जयपुर-नागपुर एक्सप्रेस, इंदौर- पटना एक्सप्रेस, रीवा- डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल तथा जयपुर हैदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल आगामी समय में अलग अलग दिनों में जनवरी के पहले सप्ताह तक निरस्त रहेंगी।