आगर जिले के बरूद में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बैल की हत्या के आरोपी 4 लोगों के घरों पर बुलडोज़र चला है। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में रजाक खान पिता गनी मोहम्मद, सोनू मंसूरी, राहुल गुर्जर और दुर्गा शंकर गुर्जर के मकान के अवैध हिस्से को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया।
दरअसल, बड़ौद थाना क्षेत्र के गांव संघेड़ी रोड पर रविवार रात चार आरोपियों ने एक बैल को पेड़ से बांधकर मारा। इसके बाद बैल की हालत बिगड़ गई। सोमवार सुबह इलाज के दौरान बैल की मौत हो गई। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसडीएम सत्यनारायण बैरवा ने तहसीलदार प्रेमनारायण परमार को हटा दिया गया था।