सीधी की चुरहट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शरतेन्दु तिवारी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव हार जाने के बाद शरतेन्दु तिवारी की पत्नी प्रवीण तिवारी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट शेयर की है।
इस पोस्ट में शरतेन्दु तिवारी की पत्नी प्रवीण तिवारी ने लिखा कि चुनाव में हार का आशय ही यह है कि मैंने और मेरे पति के चढ़ात के लिए समर्पण में कोई कमी रही होगी इसलिए ही आपने हमें अस्वीकार किया। उन्होमे यह भी लिखा कि आप सबको मेरी जरूरत नहीं थी इसलिए अब जा रही हूं।
आप भी पढ़िए ये पोस्ट-
प्रवीण तिवारी ने लिखा है, इन पांच सालों में मैंने और मेरे पति ने चुरहट को परिवार की तरह चाहा, अपने दिन रात समर्पित करके सबकी खुशहाली के लिए जिए, पर शायद हम दोनो लोगों के प्यार में कमी थी इसीलिए आप सब ने हमें अस्वीकार किया है।
मैंने जीवन में प्यार को सब माना पैसे को कभी कुछ भी नहीं माना, पर आज मैं जा रही हूं अपने बच्चों के पास जिनका हक छीनकर मैने इस विधानसभा के लोगों को हक दिया, कल मेरे बेटे का क्लैट का इम्तहान था मैंने उसे बिल्कुल समय नहीं दिया अब इतना तो आशीर्वाद चाहती हूं कि वो सफल हो, वो रोज पूछता था कि मम्मा आप कब आयेंगी पर मैं हर बार उसको टाल जाती थी। उसको बहला कर आप सब के साथ दिन रात रही, पर आप सबको मेरी जरूरत नहीं थी इसलिए अब जा रही हूं।
जिनका प्यार मिला है उनकी सेवा में शरदेंदु तिवारी जी कमी नहीं रखेंगे पर मैं अपने सास ससुर जी मम्मी पापा भाई भाभी ननद ननदोई और अपने प्यारे बच्चों के पास जा रही हूं, जाने अनजाने जो गलती हुई हो माफ कर दीजिएगा आप को अजय अर्जुन सिंह जी का साथ मुबारक हो धन्यवाद चुरहट हमें यह बताने के लिए कि हम आपके काबिल नहीं हैं।
हार के बाद पत्नी प्रवीण तिवारी की ये भावनात्मक पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनकी ये पोस्ट बहुत कुछ कह रही है। कहा ये भी जा रहा है, कि अब प्रवीण तिवारी राजनीति छोड़ परिवार के साथ समय बिताएंगी। वहीं शर्तेंदु राजनीति में कितना सक्रिय रहते हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।