भोपाल: मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत 16 दिसंबर को उज्जैन के दशहरा मैदान से होगी। यात्रा के लिए केंद्र सरकार 366 वैन मप्र को देगी, जिसमें से 186 आ गई हैं... "विकसित भारत संकल्प यात्रा" जनहितैषी योजनाओं पर केन्द्रित है। यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्र की 19 तथा शहरी क्षेत्र की 15 योजनाएं चिन्हित हैं, इनमें स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण, गरीबों के लिए आवास, वित्त पोषण सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। योजना का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस पर होगा। संकल्प यात्रा के लिए अब बीजेपी लोकसभा चुनाव पर फोकस कर रही है। संकल्प यात्रा के माध्यम से बीजेपी प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर पकड़ मजबूत बनाने का प्रयास करेगी।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव मे प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी का फोकस 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रही है.... बीजेपी विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए पूरे प्रदेश के मतदाताओं तक पहुंचेगी। मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत 16 दिसंबर को उज्जैन के दशहरा मैदान से होगी। 

इसी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के संबंध में कमिश्नर-कलेक्टर्स को मंत्रालय में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप जनहित और जनकल्याण के लिए शुरु की गई यात्रा का क्रियान्वयन मोदी की गारंटी की साख और गरिमा के अनुरूप हो। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाना है।