भोपाल: राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग के पांच सेवानिवृत्त अधिकारियों को बुन्देलखण्ड पैकेज घोटाला में विभागीय जांच में दोषमुक्त कर दिया है। ये सेवानिवृत्त अधिकारी हैं : कार्यपालन यंत्रीद्वय सुरेन्द्र पीतलिया एवं अशोक जाटव, एसडीओ डीके श्रीवास्तव और उपयंत्री द्वय जीएस ठाकुर व एचजेड खान। दमोह जिले की चिन्हित परियोजनाओं की जांच में परगुवां, बडेरा, भिनौनी, जांगपुरा एवं जुझारघाट जलाशय योजना के निर्माण कार्य में तकनीकी आधार पर कमियां थीं तथा उक्त योजनाओं के निर्माण कार्यों में पिचिंग की मोटाई निर्धारित मापदण्ड से कम एवं कॉम्पेक्शन का कार्य अमानक स्तर का था। इसी से इन अधिकारियों के खिलाफ 28 सितम्बर 2017 को विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जांच में कोई वित्तीय हानि नहीं पाने और पिचिंग का कार्य टॉलरेंस सीमा के अंतर्गत होने से इन्हें दोषी नहीं पाया गया। ये सभी सेवानिवृत्त भी हो गये हैं। इसलिये यह विभागीय जांच बिना किसी दण्ड के समाप्त कर दी गई है।
🏏 खेल
बुन्देलखण्ड पैकेज घोटाला: पांच सेवानिवृत्ति अधिकारी विभागीय जांच में दोषमुक्त हुये
जांच में कोई वित्तीय हानि नहीं पाने और पिचिंग का कार्य टॉलरेंस सीमा के अंतर्गत होने से इन्हें दोषी नहीं पाया गया..!!