भोपाल की बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री और जेनेटिक्स विभाग को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा आविष्कार के लिए पेटेंट (पेटेंट संख्या- 470113) प्रदान किया गया है। यह अविष्कार दो पीएच.डी. छात्रों उत्संग कुमार और शैलजा सिंघल ने बायोकेमिस्ट्री और जेनेटिक्स विभाग की विभागाध्यक्ष व गाइड प्रोफेसर डॉ. रेखा खंडिया के मार्गदर्शन में किया है।
फ्लोरोसेंट माइक्रोस्कोपी का उपयोग कोशिकाओं में विशिष्ट प्रोटीन एवं अन्य जटिल अणुओं के अध्ययन के उपयोग विशिष्ट प्रोटीन के उत्पादन लिए होता है। इस तकनीक से अनेकों स्वास्थ्य संबंधित समास्याएं जैसे कैंसर, अनुवांशिक रोग, वाणुओं व विषाणुओं का संक्रमण का निदान, अध्ययन एवं शोध किया जा सकता है। इस तकनीक में हरे फ्लोरोसेंट रंग का को दर्शाने के लिए किया जाता है, जिसे फिल्टर के माध्यम से चिन्हित किया जाता है।
छात्रों के लिए यह उपयोगी : वर्तमान में फ्लोरोसेंट अणुओं को देखने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले लेकिन महंगे उपकरण उपलब्ध हैं, जिनकी ऊँची कीमत है। इस आविष्कार में गुणवत्ता होने के साथ साथ कीमत में भी काफी कम होने से वैज्ञानिक व विज्ञान के छात्रों के लिए यह काफी उपयोगी है।