मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में पहुँच रहा है। प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले सभी पार्टियां पूरा जोर लगा रही हैँ।  शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में, भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रमुख नेता, चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।

सीएम शिवराज सिंह अनूपपुर, मंडला, बालघाट और जबलपुर जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा भिंड, दातिया, शिवपुरी और मुरैना जिलों का दौरा करेंगे। कैलाश विजयवर्गिया आगर और शाजापुर में सभा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कटनी, सतना, सागर और रायसेन में और प्रह्लाद पटेल विदिशा, रायसेन और नरसिंहपुर जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन इंदौर, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस बुरहानपुर में और उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य टीकमगढ़ जिले में चुनैव प्रचार की कमान संभालेंगे।

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बैठक बड़वानी जिले में सतना और राजपुर में होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ खंडवा जिले में, दिग्विजय सिंह गुना जिले में प्रचार करेंगे। इसके अलावा बीएसपी प्रमुख मायावती भिंड में रैली करेंगी।