भोपाल: सीबीआई ने सीजीएसटी जबलपुर के दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक आय अर्जित करने के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है।
इनमें इंस्पेक्टर प्रदीप हजारी ने 92 लाख 85 हजार 529 रुपये की चल एवं अचल सम्पत्ति अर्जित की जबकि उसकी वास्तविक आय 62 लाख 98 हजार 474 रुपये थ। इसी प्रकार, इंस्पेक्टर विकास गुप्ता ने 44 लाख 79 हजार 859 रुपये की चल एवं अचल सम्पत्ति अर्जित की जबकि उसकी वास्तविक आय 36 लाख 49 हजार 393 रुपये थी।