मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे से प्रारंभ हो गया है। पोलिंग बूथों पर सुबह से मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है और मतदाताओं की कतारें दिखी हैं लेकिन राजधानी भोपाल में MP की तुलना में धीमा मतदान हो रहा है।
राजधानी भोपाल की बात की जाए तो जिले की सात सीटों पर दोपहर 3 बजे तक करीब 45 प्रतिशत मतदान हुआ है। हुजर और बैरसिया सीट पर करीब 52 वोटिंग प्रतिशत हुई है। यहां भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा और कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी में मुकाबला है।
दूसरी ओर सबसे कम मतदान भोपाल मध्य सीट पर 37 प्रतिशत हुआ है। नरेला सीट पर दोपहर तीन बजे तक 43 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस सीट पर शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग और कांग्रेस के मनोज शुक्ला के बीच मुकाबला है।
अन्य सीटों की बात की जाए तो भोपाल उत्तर में दोपहर 3 बजे तक करीब 43 प्रतिशत और दक्षिण पश्चिंम में 40 प्रतिशत मतदान हुआ है। भोपाल मध्य विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने वोटिंग धीमी होने को लेकर कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है।