अयोध्या में भव्य राम मंदिर आकार ले रहा है। श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में तैयारियां चल रही हैं।  इंदौर शहर में भी इस शुभ मौके के लिए यहां के कलाकारों ने एक विशेष रथ का निर्माण किया है।

इस रथ में 75 नदियों के जल के कलशों को स्थापित किया गया है। इंदौर से भी 75 नदियों का जल लेकर यह रथ रवाना हुआ है जिससे रामलला का  जलाभिषेक किया जाएगा।

रथ इंदौर के कलाकारों ने ही तैयार किया है। रथ को रामभद्राचार्य के मार्गदर्शन में पूरा किया गया है। जल के शुद्धीकरण के लिये रथ पर सवार 5 पंडित निरंतर सुन्दरकांड का पाठ करते जाएंगे। साथ ही रथ पर दोनों ओर बैठे पंडित राम का नाम जपते चलेंगे।  

गौरतलब है कि  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख फाइनल की जा चुकी है। राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 तय की गई है। 22 जनवरी को रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे।