मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक सर्जरी को बहुत संयम से अंजाम देना शुरू किया है। अपने प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को बदलने के बाद अब उन्होंने जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की जगह विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी है। खास बात यह है कि यह परिवर्तन भी देर रात ही हुआ। सिंह का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। उन्हें अब नयी पोस्टिंग का इंतजार रहेगा। मुख्यमंत्री के सचिव पोरवाल को आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । पोरवाल के पास पहले से ही जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है। मनीष सिंह का तबादला होने से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पदोन्नति भी करीब
वहीं भारतीय पुलिस सेवा के मप्र काडर में दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, 13 महानिरीक्षक और 18 पुलिस उप महानिरीक्षकों के पदों की स्वीकृति दे दी है। इससे इन पदों पर अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए पदोन्नति समिति की बैठक (डीपीसी) पहले ही हो चुकी है, पर पद सृजित नहीं होने के कारण पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। अब जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी हो जाएंगे।

प्रशासन का विकेंद्रीकरण व परितर्वन जल्द
जानकार सूत्रों का कहना है कि मप्र में मौजूदा विस सत्र के समापन के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी होने वाले हैंराज्य में अफसरों की जमावट सीएम अपनी सुविधा के मुताबिक कर रहे हैं। बताया जाता है कि कुछ जिलों में कलेक्टर व कमिशन भी बदले जाने हैं। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो दिन पहले भी बड़े बदलावों के संकेत दिए थे । जब उन्होंने कहा था कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण होगा। नए विधायकों और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को अपनी भूमिका का निर्वहन प्रभावी तरीके से करने में मदद के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यादव का कहना है कि विकेंद्रीकरण ऐसा होगा कि जिले पर जिला स्तरीय इकाई, संभाग पर संभाग स्तरीय इकाई और प्रदेश स्तर पर प्रदेश स्तरीय इकाई काम करें। यह इकाइयां विकास गतिविधियों के धरातल पर क्रियान्वयन में अपना श्रेष्ठतम योगदान दें।

सीएम ने किया पटुर्ना का औचक दौरा
उल्लेखनीय है कि कल सीएम यादव अचानक पांडुर्णा पहुंचे थे। छिंदवाड़ा का हिस्सा रहा यह इलाका हाल में जिला बना है। गौरतलब है कि भजापा की पूरी निगाह छिंदवाडा पर है। क्योंकि यहवी एक सीट है जो लोकसभा में कांग्रेस के कब्जे में है। कल सीएम ने यहां जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। जनता के हित में लगातार कार्य किए जायेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पहली बार आप सभी के बीच संवाद करने आया हूं। यह सिर्फ एक शुरुआत है, मैं लगातार आपके बीच जाकर संवाद करता रहूंगा। संवाद के इस सिलसिले को जनसंवाद का नाम दिया गया है।