मध्यप्रदेश के इंदौर के एक निजी स्कूल से कक्षा 4 के एक छात्र पर उसके ही तीन सहपाठियों ने कथित तौर पर ज्योमेट्री कंपास से 108 बार प्रहार किये जाने के मामले में कक्षा के CCTV फुटेज की मांग की जा रही है। वहीं घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन मुझे कक्षा का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में हुए हमले में लड़का डर गया था। जब मेरा बेटा घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। मुझे अभी भी नहीं पता कि उसके सहपाठियों ने उसके साथ इतना हिंसक व्यवहार क्यों किया। उन्होंने कहा
उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत एरोड्रम थाने में दर्ज करायी गयी है। सहायक पुलिस आयुक्त विवेक सिंह चौहान ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के हैं और कानूनी प्रावधानों के अनुसार उचित कदम उठाए जा रहे हैं।