हिमालय की पहाड़ियों में हो हरी बर्फबारी का असर राजधानी में नजर आने लगा है। मौसम विशेषज्ञ की माने तो अभी 24 घंटे आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे, और हल्की बारिश की उम्मीद है। राजधानी में पिछले 10 में से 6 साल दिसंबर में बारिश हुई है। अबकी बार भी दिसंबर की शुरूआत बारिश के साथ हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 3 दिन और लाइट रैन होने के आसार है। अगले तीन दिन बाद मौसम बदलने की उम्मीद है। तब तक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर भी कम हो जाएगा।


भोपाल में दिन और रात के टेम्प्रेचर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 10 दिनों के तापमान की बात करें तो 22 नवंबर को दिन का तापमान 30.5 डिग्री था, जो 27 नवंबर को 20.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा था। इसके बाद भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहा है। राजधानी का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री पर दर्ज किया गया है, जबकि रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है, बल्कि नमी की वजह से पारा बढ़ गया है।