मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 5 जनवरी (शुक्रवार) को रीवा के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री रीवा में कानून एवं व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। अब तक जिस तरह की कार्यशैली CM मोहन यादव की दिख रही है उसके बाद रीवा में उनके दौरे को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रहे हैं।
सीएम बनने के बाद से ही डॉ. मोहन यादव ने हर कदम पर कड़े फैसले लिए हैं। सीएम जहां-जहां गए वहां सख्त फैसले लिए हैं। सीएम डॉ मोहन यादव का रिपोर्ट कार्ड देखें तो हम पाते हैं, कि सीएम यादव उज्जैन गये तो उज्जैन कलेक्टर को हटा दिया। सीएम गुना गये तो गुना के कलेक्टर एसपी हटा दिए गये। सीएम यादव जबलपुर गये तो उसके अगले दिन जबलपुर के कलेक्टर हटा दिए।
अब सीएम रीवा जा रहे हैं। अब सीएम के रीवा दौरे पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। यहां जाने के बाद सीएम कौन-सा फेरबदल या बड़ा फैसला करते हैं। अब तक किए गए सीएम यादव के फ़ैसलों को देखकर तो यही लग रहा है कि रीवा में भी कुछ बड़ा हो सकता है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 2:45 बजे रीवा में, जन आभार यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3:15 पर सीएम NCC ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों लोकार्पण/ भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 3:45 पर NCC ग्राउंड में बैठक करेंगे। शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय में वे संभागीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।