दीपावली का त्यौहार करीब है। मिठाईयां, रोशनी, पटाखे और ढ़ेर सारी मिठाईयां दीपावली के त्यौहार को पूरा करते हैं। जी हां त्यौहार है, तो ढ़ेर सारी शॉपिंग भी सभी लोग करते हैं। जरुरत इस बात की भी है शॉपिंग के लिए मॉल के अलावा आस-पास की छोटी-ब़ड़ी दुकानों को भी प्राथमिकता दी जाये। ताकि सभी की दीवाली रोशनी से भर जाए।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी प्रदेश वासियों को लोकल दुकानदारों से ही शॉपिंग करने की अपील की है। इसके लिए एक कैंपेन भी चलाया जा रहा है जिसे एक कॉम्पीटीशन का रूप दे दिया गया है।

सीएम शिवराज ने इसके लिए अपने X  हैंडल पर एक संदेश भी साझा किया है। सीएम शिवराज ने लिखा है, ये दिवाली, लोकल के लिए वोकल वाली... आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशव्यापी "वोकल फॉर लोकल" अभियान चलाया जा रहा है। जिससे देशभर के छोटे-छोटे कारीगरों को नई पहचान मिली है और आत्मसम्मान बढ़ा है।

मैं, प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि @NaMoApp पर #VocalForLocal अभियान से जुड़ें। इस दिवाली, खरीदे गए स्थानीय उत्पाद के साथ अपनी सेल्फी NaMo ऐप मॉड्यूल पर पोस्ट करने के साथ सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी साझा करें तथा अपने दोस्तों को इस थ्रेड में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें। जिनका थ्रेड सबसे बड़ा होगा, उनका आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी द्वारा विशेष उल्लेख किया जाएगा और उन्हें उनसे मिलने का मौका भी दिया जाएगा।