मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीन के मुद्दे पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा पलटवार किया है। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी को 1962 याद कर ना चाहिए। चीन ने भारत के कितने क्षेत्र पर कब्जा किया था। राजीव गांधी के समय पिद्दी-पिद्दी से देश भी डराते थे।
सीएम शिवराज ने यह बात कटनी में कही। शिवराज यहां भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में शामिल होने आये थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पहले पूछना चाहता हूं। 1962 भी याद कर लो राहुल गांधी, तब देश की हालत क्या थी। चीन ने कितने भू भाग पर कब्जा किया था। जब राजीव जी प्रधानमंत्री थे, तब पिद्दी-पिद्दी से देश हमें डराते थे।
मुख्य्मंत्री शिवराज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीके नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। अब अब भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता। नरेन्द्र मोदी जी ने की कह दिया है 'हम किसी को छेड़ेंगे नही लेकिन किसी ने हमें छेड़ा तो हम उसे छोड़ेंगे नही'।
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को जयपुर में राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर चीन के मसले से संबंधित जानकारियों को छुपाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि चीन हमारे सैनिकों को पीट रहा है। युद्ध की तैयारी कर रहा है। सरकार इस मसले को नजरअंदाज कर रही है।