मध्यप्रदेश में नई कैबिनेट की शपथ के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार सुबह श्यामला हिल्स स्थित CM आवास पहुंचे और पूर्व CM शिवराज से सौजन्य भेंट की।

मुलाकात को लेकर CM यादव ने अपने X हेंडल पर  लिखा-आज श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास में पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय भाईसाहब श्री 
शिवराज चौहान जी से शिष्टाचार भेंट की। वही शिवराज ने भी इस मुलाकात को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री 
मोहन यादव  जी से आज निवास पर शिष्टाचार भेंट हुई और प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान CM मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के साथ सीएम हाउस के कमरे और समत्व भवन का अवलोकन भी किया। मुलाकत के बाद CM यादव मंत्रालय रवाना हो गए जहाँ उन्होंने कैबिनेट बैठक में भाग लिया।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी श्यामला हिल्स स्थित CM हाउस में ही रह रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे मलमास के बाद शिफ्ट करेंगे। इसके बाद CM हाउस में मोहन यादव का विधिवत प्रवेश होगा।