मध्य प्रदेश में शीतलहर ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के 6 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने से सुबह के काम में दिक्कतें बढ़ गयी हैं।

सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया उमरिया 6.5 और रीवा में 6.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। जबलपुर में भी पारा लुढ़क कर 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया मंडल में मलाजखंड में 7.2, भोपाल में 10.5 ग्वालियर में 7.2 और इंदौर में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

प्रदेश में मंगलवार को पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री, सिवनी में 21.4, मलाजखंड में 20.6, जबलपुर में 24.7, भोपाल में 24.7, ग्वालियर में 30.5, 22.8 और इंदौर में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 22 दिसंबर के बाद मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं। इस स्थिति के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है लेकिन ठंड में कमी आ सकती है।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है। राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और कहीं भी घने कोहरे या बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।