मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब निगाहें तीन दिसंबर को होम वाली काउंटिंग पर टिकी हैं। वोटिंग के बाद दोनों ही दलों ने राज्य के करीब एक दर्ज़न कलेक्टर और एसपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है।
इन अफसरों पर सियासी दलों में मतदान के दौरान निष्पक्ष न रहने का आरोप लगाया है। भाजपा ने जहाँ चार कलेक्टरों को हटाने की मांग की थी। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने आठ कलेक्टरों पर भाजपा का एजेंट होने और चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया था।
इन कलेक्टर और एसपी की हुई शिकायत -
★रिजु बाफना- कलेक्टर, नरसिंहपुर
★भास्कर लक्षकार- कलेक्टर, रतलाम
★संजीव श्रीवास्तव- कलेक्टर, भिंड
★सुभाष कुमार द्विवेदी- कलेक्टर, अशोकनगर
★दीपक आर्य - कलेक्टर, सागर
★साकेत मालवीय - कलेक्टर, सीधी
★अनुराग वर्मा - कलेक्टर, सतना
★संदीप माकिन - कलेक्टर, दतिया
★संदीप जीआर - कलेक्टर छतरपुर
★संजीव श्रीवास्तव - कलेक्टर, भिंड
★शैलेंद्र सिंह चौहान - मुरैना एसपी
★प्रदीप शर्मा - दतिया एसपी
★आदित्य प्रताप सिंह - जबलपुर एसपी
★अंकित जायसवाल - निवाड़ी एसपी
★अमित सांघी - छतरपुर एसपी
बड़ी बात यह है कि छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर और एसपी अमित सांघी की दोनों ही दलों ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के समर्थक और कांग्रेस नेता सलमान खान की हत्या के मामले में एकतरफा और जल्दबाजी में कार्रवाई का आरोप लगाया है।
वहीं, कांग्रेस ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा, समर्थकों और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी और कलेक्टर की शिकायत चुनाव आयोग से की है। इसके अलावा, नरसिंहपुर कलेक्टर रिजु बाफना के खिलाफ भी दोनों पार्टियों ने शिकायत की है।