मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेेस अब तक सात घोषित प्रत्याशियों को बदल चुकी है। इसके अलावा कुछ और नामों को बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को एक वायरल सूची ने पार्टी की परेशानी बढ़ा दी।
दरअसल सूची इस दावे के साथ वायरल हुई कि कांग्रेस ने अपने पांच और उम्मीदवारों को बदल दिया है। इस वायरल लिस्ट में कमोबेश वहीं नाम थे जिनके बदले जाने की अटकलें हैं।

सूची वायरल होते ही प्रदेश कांग्रेस के सलाहकार पीयूष बबेले ने इसका सच सामने रखा। उन्होंने बताया कि यह सूची फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे षड्यंत्र का हिस्सा है। साथ ही काूननी कार्रवाई की भी बात कही।
गौरतलब है कि सियासी गलियारों में यह अटकलें हैं कि कांग्रेस आमला, शिवपुरी,पिछोर शुजालपुर और सेवढा विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों को बदल सकती है। इससे पहले सात सीटों पर उम्मीदवार बदले जाने से कांग्रेस पहले ही भाजपा के निशाने पर है।