कई दिग्गज नामों को दरकिनार कर मुख्यमंत्री बनाये गए मोहन यादव अपने फैसलों से न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि विपक्षी दल के नेताओं को भी मुरीद बना रहे हैं। जनहित पर सख्ती फैसलों के चलते ही कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने CM मोहन यादव की दूसरी बार तारीफ की है।

इस बार गुना बस हादसे पर CM मोहन यादव के सख्त एक्शन पर विवेक तन्खा ने तारीफ़ की है। हादसे के बाद परिवहन आयुक्त, गुना कलेक्टर और SP पर गाज गिराए जाने के फैसले को विवेक तन्खा ने अच्छा निर्णय बताया है।  साथ ही इसे प्रशासनिक कसावट का पहला कदम बताते हुए एक बड़ी  प्रशासनिक सर्जरी का हिस्सा बनाने की अपील की है।

इससे पहले विवेक तन्खा ने BRTS कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से हटाए जाने के फैसले का समर्थन किया था। उन्होंने इसे एक बहुत प्रतीक्षित निर्णय बताया था। साथ ही बस एक टाइम बाउंड enquiry की ज़रूरत भी जताई थी जिससे यह सामने आ सके कि किन नौकरशाह के शौक़ ने यह जन असुविधा रची थी और किसको फायदा पहुँचने के लिये। करोड़ों में पब्लिक फंड्स का वैस्टेज किया था।

गौरतलब है कि गुना जिले में हुई बस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा, जिला कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय खत्री के तबादले के आदेश दिए थे।