दो एक्सटेंशन के बाद मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इकबाल सिंह को 6–6 महीने का 2 बार एक्सटेंशन मिल चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई कि मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को एक माह का एक्सटेंशन मिल गया है।

इस खबर को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने स्थिति साफ़ की है। उन्होंने मैसेज जारी कर बताया कि सोशल मीडिया में यह फेक न्यूज वायरल है कि मुख्य सचिव बैंस को चुनाव आयोग ने एक माह का एक्सटेंशन दिया है जबकि चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का कोई एप्रूवल चुनाव आयोग की ओर से नहीं दिया गया है।

अनुपम राजन द्वारा स्पष्ट किये जाने के बाद मुख्य सचिव बैंस को मिले एक्सटेंशन की खबर पर फिलहाल विराम लग गया है। हालांकि राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में यह सवाल कि एमपी का अगला मुख्य सचिव कौन होगा ?

प्रदेश में आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग को मुख्य सचिव का फैसला करना है। बताया जा रहा है कि एमपी सरकार ने इकबाल सिंह बैंस के तीसरे एक्सटेंशन के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा है।

कहा यह भी जा रहा है कि अगर चुनाव आयोग MP सरकार का प्रस्ताव रिजेक्ट कर देता है तो फिर किसी सीनियर आईएएस अफसर को कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके लिए सीनियर IAS संजय बंदोपाध्याय और वीरा राणा का नाम चर्चा में है।