मध्यप्रदेश में अब विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार है। इस इंतज़ार के बीच दमोह विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी चाहत पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चाहत जबर्दस्त डांस करती नज़र आ रही हैं।

चाहत के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। एक और इस वीडियो को लेकर चाहत की आलोचना की जा रही है वही दूसरी ओर इसे चाहत की निजी ज़िंदगी से जोड़कर चाहत का समर्थन किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर जेंडर इक्वलिटी पर भी बात हो रही है।

गौरतलब है कि दमोह की रहने वाली चाहत पांडे को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। चाहत पांडे ने 29 जून को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के सामने  आम आदमी पार्टी  ज्वाइन की थी। चाहत बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। चाहत ने 2016 में दूरदर्शन के टीवी धारावाहिक “पवित्र बंधन” से अभिनय की शुरुआत की थी। ‘पवित्र बंधन’ के अलावा उन्होंने ‘मेरे साईं – श्रद्धा और सबुरी’, ‘द्वारकाधीश’, ‘तेनाली राम’ और ‘राधाकृष्ण’ जैसे टीवी सीरियलों में भी काम किया है।