बुरहानपुर के खनिज निरीक्षक गोविंद पाल पर माइनिंग माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है। ये हमला किसने किया और इसके पीछे की वजह क्या रही, इसको लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। किसी ने भी इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

गोविंद पाल काफी चर्चाओं में भी बने रहते हैं। पाल को पहले दहेज प्रताड़ना के मामले में पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही उनको निलंबित भी किया जा चुका है। अब पाल पर जानलेवा हमला हुआ है। पाल पर हुए हमले को लेकर और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

आपको बता दें, कि खनिज निरीक्षक के भाई अनिल पाल पर भी अवैध खदानों से वसूली के आरोप लग चुके हैं। साथ ही इंस्पेक्टर गोविंद पाल उन खदानों के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने के आरोप लगाए गए थे।

कहा ये भी जाता है, कि मासिक वसूली की रकम सीधे पाल के घर पहुंच जाती थी। पूर्व में हुई प्राथमिक जांच में अवैध वसूली किये जाने की पुष्टि होने के बाद खनिज इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी किया जा चुका है। खनिज इंस्पेक्टर गोविंद पाल और उनका भाई अनिल पाल अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे।