मध्यप्रदेश में चुनावों को लेकर राजनीति उफ़ान पर हैं। कांग्रेस और BJP दोनों पार्टियों ने तैयारियां तेज़ कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार 2 नवमबर को सागर जिले की देवरी पहुंचे। यहां सीएम शिवराज ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा की।
सीएम शिवराज के देवरी पहुचने पर सभा मंच के पास सीएम की क लाड़ली बहना एक टोकरी में अपने लाडले भैया शिवराज के लिए सीताफल लेकर पहुंची।
भैया शिवराज ने ये नजारा देखा और अपनी बहन के आतिथ्य को स्वीकार करते हुए उनके हाथों से सीताफल खाए। सभा में उपस्थित हजारों के संख्या भाई-बहन के इस भावुक,प्रेम और अपनेपन के प्रसंग की साक्षी बनीं।
इस मौके पर बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा, हर परिवार, एक रोजगार किसी भी परिवार को रोजगार के बिना नहीं रहने दूंगा।
स्व-सहायता समूह की मेरी हर बहन लखपति हो, यह मेरा संकल्प है। कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना नहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज ने कहा, 15 साल में सरकार बनाई वो भी ठीक से नही चलाई 15 साल में मौड़ा भओ और चूम-चूम के ही मार दओ।