मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 25 अक्टूबर को मुलताई के दौरे पर रहे। मुलताई के हाईस्कूल मैदान में सीएम ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे जमा करने की व्यवस्था की है। 10 तारीख को हर बहन के खाते में पैसा आ जाएगा।

सीएम शिवराज ने आगे कहा, कांग्रेस के लोग मामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं और लगातार चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन मामा डरेगा नहीं और अपनी बहनों, भानजे-भांजियों और किसानों के लिए काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि कन्या भोजन और कन्या पूजन का आयोजन करने पर कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो जाता है, लेकिन वे अपनी बेटी को देवी मानते हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे मुलताई पहुंचे। उन्होंने मां ताप्ति मंदिर में पूजा भी की। सीएम ने कहा कि मुलताई को जिला जरूर बनाएंगे। इस बारे में सभी की राय ली जाएगी और सबकी राय लेने के बाद काम किया जाएगा।