भोपाल। प्रदेश के रतलाम जिले में आदिवसी वर्ग के लिये सुरक्षित सैलाना विधानसभा सीट से जीते भारत आदिवासी पार्टी के एकमात्र विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अलग भील प्रदेश के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि भील प्रदेश राज्य की मांग पिछले कई सालों से हो रही है।
मप्र, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र, चार राज्यों का जो भील आदिवासी बहुल वाला इलाका है, वहां हालात बहुत खराब हैं। आर्थिक तौर पर तो एक अलग राज्य की मांग पूरे चार राज्यों के लोग कर रहे हैं, मैं अकेला नहीं कर रहा हूं। अलग राज्य बनने से इस राष्ट्र को कोई नुकसान नहीं है।
वर्ष 2000 में झारखण्ड बना तो भारत का कोई नुकसान नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ बना, वहां पर अभी हालात बहुत अच्छे हैं, विकास हुआ है। अगर अलग से भील प्रदेश राज्य बनता है, तो भारत की राष्ट्रीयता को, एकता को कोई नुकसान नहीं है। एक अलग राज्य बनना चाहिये।