भोपाल: राज्य के लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता शालिगराम बघेल ने विभागीय परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। 19 जनवरी को सहायक यंत्री/उपयंत्री की सिविल/विद्युत और लेखा विषय पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी जबकि वरिष्ठ लिपिकीय परीक्षा 19 से 21 जनवरी तक भी दो पालियों में होगी जिसमें प्रारुप लेखन, संक्षेपिका, स्थापना पुस्तक रहित, स्थापना पुस्तक सहित, लेखा पुस्तक रहित एवं लेखा पुस्तक सहित विषय रहेंगे। परीक्षा में मोबाईल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा तथा प्रश्न-पत्र नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षा के आधा घण्टे पहले खोले जायेंगे। उत्तर पुस्तिका में निरीक्षक के भी हस्ताक्षर होंगे। उत्तर पुस्तिकायें अलग-अलग सीलबंध लिफाफों में लोनिवि के मुख्य अभियंता प्रशासन को 22 जनवरी को उपलब्ध कराना होगा।