मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी से मध्यप्रदेश में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

गौरतलब है कि पमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल नै दिल्ली प्रवास पर हैं। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा से भी सौजन्य भेंट की थी। 
दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश के परिपेक्ष में पार्टी, संगठन एवं सरकार के संबंध में विभिन्न विषयों पर परिचर्चा हुई थी।