भोपाल: राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग के जनपद पंचायत पृथ्वीपुर जिला टीकमगढ़ में पदस्थ रहे उपयंत्री एमएस यादव को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इस उपयंत्री के खिलाफ लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का प्रकरण दर्ज किया था और विशेष न्यायालय ने उसे पांच वर्ष की सजा सुना दी थी है। इसी आधार पर अब इस उपयंत्री को सेवा से बर्खास्त किया गया है।